Sunday, December 28, 2008

मन तू लहराया

साँझ की शीतलता प्रभात का प्रकाश ,
झूमती है धरती और गूंजता आकाश ,
भौरों तितलियों ने गीत एक स्वर में गाया ,
तो मन तू लहराया |
जलती रहे ज्योति घनघोर अंधकार में ,
तुफानो में जूझती जो नौका मझधार में,
हिम में भी अग्नि सा प्रबल ख़ुद को पाया ,तो मन तू लहराया|
चाहे मुश्किलें ही बची हो संसार में
मात्र पितृ और गुरु ऋणों के प्रबल भार में ,
पर आशीर्वादों में दिखा जो विश्वास का साया ,तो मन तू लहराया|

5 comments:

दिगम्बर नासवा said...

सुंदर विचार है, अच्छी कल्पना
लिखते रहिये

Prakash Badal said...

अच्छी रचना! लिखते रहें! आपका ब्लॉग जगत में स्वागत है।

Deepak Sharma said...

महज़ अल्फाज़ से खिलवाड़ नही हैं कविता

कोई पेशा , कोई व्यवसाय नहीं है कविता ॥


कभी भी कविता विषय की मोहताज़ नहीं

नयन नीर है कविता, राग -साज़ भी नहीं ।

कभी कविता किसी अल्हड योवन का नाज़ है

कभी दुःख से भरी ह्रदय की आवाज है
कभी धड़कन तो कभी लहू की रवानी है

कभी रोटी की , कभी भूख की कहानी है ।


महज़ अल्फाज़ से खिलवाड़ नहीं है कविता,

कोई पेशा , कोई व्यवसाय नहीं है कविता ॥


मुफलिस ज़िस्म का उघडा बदन है कभी

बेकफान लाश पर चदता हुआ कफ़न है कभी ।

बेबस इन्स्सन का भीगा हुआ नयन है कभी,

सर्दीली रत में ठिठुरता हुआ तन है कभी ।

कविता बहती हुई आंखों में चिपका पीप है,

कविता दूर नहीं कहीं, इंसान के समीप हैं ।

महज़ अल्फाज़ से खिलवाड़ नहीं है कविता,

कोई पेशा, कोई व्यवसाय नहीं है कविता ॥

KAVI DEEPAK SHARMA

http://www.kavideepaksharma.co.in

http://www.Shayardeepaksharma.blogspot.com

रचना गौड़ ’भारती’ said...

नववर्ष् की शुभकामनाएं
कलम से जोड्कर भाव अपने
ये कौनसा समंदर बनाया है
बूंद-बूंद की अभिव्यक्ति ने
सुंदर रचना संसार बनाया है
भावों की अभिव्यक्ति मन को सुकुन पहुंचाती है।
लिखते रहि‌ए लिखने वालों की मंज़िल यही है ।
कविता,गज़ल और शेर के लि‌ए मेरे ब्लोग पर स्वागत है ।
मेरे द्वारा संपादित पत्रिका देखें
www.zindagilive08.blogspot.com
आर्ट के लि‌ए देखें
www.chitrasansar.blogspot.com

संगीता पुरी said...

बहुत सुंदर...आपके इस सुंदर से चिटठे के साथ आपका ब्‍लाग जगत में स्‍वागत है.....आशा है , आप अपनी प्रतिभा से हिन्‍दी चिटठा जगत को समृद्ध करने और हिन्‍दी पाठको को ज्ञान बांटने के साथ साथ खुद भी सफलता प्राप्‍त करेंगे .....हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।